{"_id":"699f223d548380f7530057b4","slug":"young-men-and-women-will-frolic-in-the-snow-chamba-news-c-88-1-ssml1004-175727-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फ में अठखेलियां में करेंगे युवा-युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फ में अठखेलियां में करेंगे युवा-युवतियां
Wed, 25 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
पांगी स्की एसोसिएशन की ओर से सुराल में आयोजित कोर्स में मौजूदप्रतिभागी। संवाद
सुराल में पांगी स्की एसोसिएशन सुराले ने आरंभ किया स्की कोर्स
शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना स्की बेसिक कोर्स का मकसद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल में युवक-युवतियां नजर बर्फ पर अठखेलियां करते आएंगे। पांगी स्की एसोसिएशन ने सुराल में स्की का बेसिक कोर्स शुरू किया है।
पांगी स्की एसोसिएशन सुराल के अध्यक्ष कुलदीप धुत्तवानी, महासविच राम सिंह, सदस्य मनोज ठाकुर और शुभम ठाकुर ने बताया कि बेसिक कोर्स में पांगी उपमंडल के 24 से अधिक युवा-युवतियां भाग ले रहे हैं। इस दौरान पंचायत सुराल के पूर्व प्रधान दीपक चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप धुत्तवानी ने बताया कि उनका मकसद सुराल को विंटर टूरिज्म की ओर ले जाना है। बच्चों में शीतकालीन खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पनप रही नशे की प्रवृत्ति को भी खेलों के माध्यम से रोकना है। स्की की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। यह लड़कियों और लड़कों के अलग-अलग वर्ग में होगी। उन्होंने जिला पर्यटन विभाग और पांगी प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
--