फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   You won't need to buy Vitamin B6 tablets from the market anymore.

Chamba News: बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेगी अब विटामिन बी-6 की टैबलेट

Mon, 22 Jun 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
You won't need to buy Vitamin B6 tablets from the market anymore.
विभाग ने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध करवाई विटामिन-बी 6 की दवाई
विज्ञापन

लंबे समय से मरीजों को अपने खर्च पर बाजार से खरीदनी पड़ रही थी टैबलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में क्षय रोग (टीबी) के उपचाररत मरीजों को आवश्यक दवा पाइरिडोक्सिन (विटामिन बी-6) टैबलेट बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी के जरिये खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह दवा मरीजों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
क्षय रोग उपचार के दौरान मरीजों को विटामिन-बी 6 की टेबलेट लेना आवश्यक होता है ताकि दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों से बचाव हो सके। लंबे समय से मरीजों को यह टैबलेट अपने खर्च पर बाजार से खरीदनी पड़ रही थी जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वास्थ्य संस्थानों में विटामिन-बी 6 की उपलब्धता सुनिश्चित करवा दी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने टीबी मरीजों को दवा निशुल्क देनी शुरू कर दी है। इस पहल से न केवल मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उपचार के दौरान आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। मरीजों और उनके परिजनों ने इस कदम का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन का आभार जताया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि क्षय रोगियों को दी जाने वाली दवाइयों में से पाइरिडोक्सिन (विटामिन बी-6) टैबलेट की सप्लाई उपलब्ध करवा दी गई है। अब मरीजों को दवाइयों के साथ ये टैबलेट भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed