{"_id":"674fec7431ec2e9fe10d0e07","slug":"yograj-tops-in-shot-put-ishaan-is-fastest-in-100-meter-race-chamba-news-c-88-1-cmb1002-138618-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शॉटपुट में योगराज अव्वल, 100 मीटर दौड़ में ईशान सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शॉटपुट में योगराज अव्वल, 100 मीटर दौड़ में ईशान सबसे तेज
Wed, 04 Dec 2024 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी में विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता के दौरान बच्चे। संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। जिला की एकमात्र संस्था पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर चुवाड़ी में विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों की सेहत की जांच के साथ विभिन्न गतिविधियां करवाईं गईं। इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में शॉटपुट में योगराज प्रथम और नवनीत द्वितीय स्थान पर रहे। वाची गेम में रोहित पहले, अर्णव दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर ईशान, द्वितीय स्थान पर अर्जुन और तृतीय स्थान पर नवजोत रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में हेमलता प्रथम, शारदा द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में बेबी ने पहला, कमला ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
वहीं, लड़कियों के वर्ग में शॉटपुट में हिना प्रथम स्थान पर और बेबी दूसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर चुवाड़ी संस्था के अध्यक्ष बलविंदर मनकोटिया और उपाध्यक्ष संजीव शांडिल सहित अभिभावक मौजूद रहे।
योजनाओं की दी जानकारी
जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के लिए कानूनी अभिभावक, निरमया स्वास्थ्य बीमा योजना और घरौंदा इत्यादि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही दिव्यांग लोगों का भी स्वास्थ्य जांचा गया। इसमें डॉ. साक्षी और दंत चिकित्सक डॉ. विकास महाजन ने अपनी सेवाएं दीं। तहसील कल्याण अधिकारी आरती खन्ना ने दिव्यंगता के कारणों के बारे में लोगों को जागरूक किया।