फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Yellow claw attacked five shops in Tundi market

Chamba News: टुंडी बाजार में पांच दुकानों पर चला पीला पंजा

Thu, 18 Jul 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Yellow claw attacked five shops in Tundi market
चंबा में सिहुंता के टुंडी बाजार में अवैध कब्जे को हटाती जेसीबी मशीन।संवाद
सिहुंता (चंबा)। चुवाड़ी-द्रम्मण मार्ग पर अवैध कब्जाधारियों पर लोक निर्माण विभाग ने शिकंजा कस दिया है। टुंडी बाजार में अवैध कब्जाधारियों की पांच दुकानों पर लोक निर्माण विभाग ने पीला पंजा चलाया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने जमीन संबंधित रिकॉर्ड राजस्व विभाग से लेने के बाद यह कार्रवाई की। हालांकि, विभाग ने पहले ही अवैध कब्जाधारियों को कब्जा हटाने बारे निर्देशित किया था। कुछ लोगों ने तो अपने कब्जे हटा लिए, मगर कुछ लोगों ने विभागीय निर्देशों की अवहेलना की और अवैध कब्जे नहीं हटाए। बहरहाल, लोक निर्माण विभाग ने वीरवार को पांच दुकानों को हटा दिया है। लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से मार्ग का सुधारीकरण किया जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने अवैध कब्जाधारियों अपने कब्जे हटाने के बारे में निर्देश किया था। लोक निर्माण विभाग ने अपनी जमीन संबंधित रिकॉर्ड राजस्व विभाग से हासिल किया और अवैध कब्जाधारियों को 15 दिनों के भीतर अपने कब्जे हटाने बारे नोटिस भेजे। हालांकि, कुछ लोगों ने अपने कब्जे हटा लिए, लेकिन विभाग की निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने निर्देश दिए हैं कि विभागीय जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर ने बताया कि मार्ग के किनारे अवैध रूप से बनी पांच दुकानों को हटा दिया है। बताया कि विभाग की ओर से राजस्व विभाग से रिकॉर्ड मिलने के बाद यह कार्रवाई की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed