{"_id":"68e40273ea15f7dfbe0094ce","slug":"yashika-topped-in-speech-tushar-and-ikshant-in-quiz-chamba-news-c-88-1-cmb1003-162750-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भाषण में याशिका, प्रश्नोत्तरी में तुषार और इक्षांत रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भाषण में याशिका, प्रश्नोत्तरी में तुषार और इक्षांत रहे अव्वल
Mon, 06 Oct 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा कॉलेज के प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभाग की सोसायटी फॉर वाइल्ड लाइफ एंड नेचर और नेओ बॉटनी के सयुंक्त तत्वावधान में विश्व वन्य प्राणी सप्ताह को मनाया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में याशिका पहले, कशिश दूसरे और श्रेया तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तुषार और इक्षांत प्रथम, सलोनी और शशि बाला द्वितीय, हितेश और विनोद तृतीय रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रार्थना प्रथम, रुपाली द्वितीय और कानन तृतीय रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में गौरीती प्रथम और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भावना प्रथम रहीं। इस दौरान वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. विपिन राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए वन्य जीव व वन प्रकृति का ऐसा वरदान है, जिस पर उसका अस्तित्व, उन्नति एवं समृद्धि निर्भर है। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मनेश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों, पर्यावरण व प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के दौरान डॉ. मनेश ने क्विज मास्टर, डॉ. पूनम, प्रो. सुमित और प्रो. अंजना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रिया, हिमानी और साक्षी ने बॉलीवुड नृत्य, दीक्षित ने मधुर गीत और मुस्कान ने पंजाबी लोक नृत्य से सबका मन मोह लिया। पल्लवी और शिल्पा के एकल शास्त्रीय नृत्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।