फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   X-ray machines in Bathri and Banikhet reduced to showpieces; patients inconvenienced due to lack of technicians.

Chamba News: बाथरी और बनीखेत में एक्स-रे मशीनें बनीं शोपीस, तकनीशियन न होने से मरीज परेशान

Thu, 16 Jul 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
X-ray machines in Bathri and Banikhet reduced to showpieces; patients inconvenienced due to lack of technicians.
17 पंचायतों के लोग जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख करने को हुए मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में सरकार की ओर से लाखों रुपये की लागत से स्थापित एक्स-रे मशीनें तकनीशियन के अभाव में लंबे समय से बंद पड़ी हैं।
दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे तकनीशियन की नियुक्ति न होने से बनीखेत और बाथरी क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों के लोगों को जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में लाखों रुपये की मशीनें उपयोग के बजाय धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सूरज कुमार, अनिल कुमार, अरुण सिंह, महेश कुमार, नीलम देवी, अनुपमा देवी और रोहन कुमार ने बताया कि काफी समय से दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे सुविधा बंद है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले तक नागरिक अस्पताल डलहौजी से सप्ताह में एक दिन प्रतिनियुक्ति पर एक्स-रे तकनीशियन यहां सेवाएं देने आता था। हालांकि, उसकी पदोन्नति के बाद यह व्यवस्था भी बंद हो गई जिससे दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे मशीनें निष्क्रिय हो गई हैं। लोगों का कहना है कि एक्स-रे जैसी सामान्य जांच के लिए भी उन्हें पठानकोट, चंबा या अन्य शहरों में जाना पड़ता है। इससे मरीजों को समय के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दुर्घटना या हड्डी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में स्थायी रूप से एक्स-रे तकनीशियन नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया है। कहा कि तकनीशियन की स्थायी नियुक्ति के लिए इस मुद्दे को एक बार फिर उच्च स्तर पर उठाया जाएगा जिससे जल्द दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे सेवा बहाल की जा सके।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed