फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Worms found in flour sent to Pangi; sample to reveal the truth

Chamba News: पांगी भेजे आटे में निकले कीड़े, अब सैंपल खोलेगा राज

Mon, 21 Sep 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Worms found in flour sent to Pangi; sample to reveal the truth
घाटी के पुर्थी राशन डिपो में खराब आटा पहुंचने की शिकायत पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शुरू की जांच
विज्ञापन

दो माह में जिले में खराब आटे की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, मानक फेल हुआ तो संबंधित फर्म पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की पंचायत पुर्थी के राशन डिपो में कीड़ेयुक्त आटा बांटे जाने की शिकायत के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरकत में आया है। विभाग मौके से आटे के सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करवाएगा।
सैंपल निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने पर संबंधित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर खाद्य निरीक्षक पांगी मनोज कुमार से सवाल-जवाब किए गए।
विज्ञापन

--
सवाल : पुर्थी में कीड़ेयुक्त आटा पहुंचने की शिकायत मिली है?
जवाब : हां, मामला संज्ञान में आया है। विभाग की ओर से जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता से संपर्क साधने का प्रयास जारी है, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है।
--
सवाल : मामला सामने आने पर आगामी क्या कार्रवाई होगी?
जवाब : पांगी की मांग के अनुरूप 50 प्रतिशत आटे की सप्लाई भेजी है। आटे को लेकर महज एक ही शिकायत सामने आई है। इसमें पुराना आटे का कट्टा (बोरा) भी हो सकता है। इसे लेबर ने ट्रक में लोड कर दिया हो। अब यह जांच के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सवाल : क्या आटे के सैंपल लिए जाएंगे?
जवाब : जांच के दौरान आटे के सैंपल लिए जाएंगे। इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा जाएगा।
--
सवाल : सैंपल फेल होने पर क्या कार्रवाई की जाएगी?
जवाब : यदि सैंपल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो संबंधित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माने का भी प्रावधान है।
--
सवाल : जिले में पहले भी खराब आटे की शिकायतें सामने आई हैं। विभाग क्या कार्रवाई कर रहा है?
जवाब : विभाग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करता है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार सैंपल लिए जाते हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाती है।

--
तीसा क्षेत्र में भी आई हैं खराब आटे की शिकायतें
गौरतलब है कि चंबा जिले में इससे पहले तीसा क्षेत्र में भी खराब आटे की आपूर्ति के मामले सामने आ चुके हैं। करीब दो माह पहले आटे का एक सैंपल फेल हुआ था। वहीं, करीब दो सप्ताह पहले जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने भटियात क्षेत्र की दो आटा मिलों से सैंपल लिए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट अभी विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed