फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Workers to march from Chamba to Delhi demanding a salary of 42,000.

Chamba News: 42 हजार वेतन की मांग पर चंबा से दिल्ली कूच करेंगे मजदूर

Mon, 28 Sep 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Workers to march from Chamba to Delhi demanding a salary of 42,000.
सीटू की बैठक में फैसला, लेबर कोड वापस लेने और स्थायी रोजगार की भी उठाएंगे मांग
विज्ञापन

आंगनवाड़ी, मिड-डे मील, निर्माण, औद्योगिक और रेहड़ी-फड़ी क्षेत्र के मजदूर होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। 42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीटू से जुड़े सैकड़ों मजदूर एक और दो दिसंबर को चंबा से दिल्ली कूच करेंगे। यह निर्णय सीटू जिला चंबा की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं विस्तारित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने की।
बैठक में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, राज्य महासचिव प्रेम गौतम, राज्य कोषाध्यक्ष जगत राम, जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा और जिला महासचिव सुदेश ठाकुर सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीटू नेताओं ने केंद्रीय न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के पुनर्गठन में सीटू, एटक और इंटक जैसी ट्रेड यूनियनों को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन जैसे मुद्दे पर श्रमिक संगठनों की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चारों लेबर कोड वापस लेने, स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। आंगनवाड़ी, मिड-डे मील, निर्माण, औद्योगिक और रेहड़ी-फड़ी क्षेत्र के मजदूरों की दिल्ली घेरो कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed