{"_id":"6aba9d7819a987b8d10d95c1","slug":"central-team-arrives-in-bhatiyat-to-assess-monsoon-damage-chamba-news-c-88-1-ssml1006-198155-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मानसून के जख्म देखने भटियात पहुंची केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मानसून के जख्म देखने भटियात पहुंची केंद्रीय टीम
Mon, 28 Sep 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों से नुकसान और पुनर्स्थापना कार्यों की ली जानकारी
सड़क, पेयजल, बिजली, मकान, कृषि और शिक्षा क्षेत्र के साथ कालीघार और टिकर गला का भी लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। मानसून-2026 के दौरान फ्लैश फ्लड, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम चंबा पहुंची।
टीम ने चुवाड़ी में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन-द्वितीय) एवं आईएमसीटी अध्यक्ष एम. रामचंद्रुडु ने बैठक की अध्यक्षता की। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने बैठक का संचालन किया।
बैठक में केंद्रीय टीम को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में मानसून के दौरान हुए नुकसान की जानकारी दी गई। सड़क, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, मकान और अन्य भवनों के साथ कृषि, पशुपालन और शिक्षा क्षेत्र को हुए नुकसान का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। आपदा के बाद चलाए गए राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की स्थिति से भी टीम को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने भटियात क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने कालीघार, टिकर गला सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर मौके पर हुए नुकसान को देखा। अधिकारियों से राहत और पुनर्स्थापना कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।
टीम में केंद्रीय जल आयोग के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गेहूं विकास निदेशालय गुरुग्राम के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिशासी अभियंता शाश्वत मोहपात्रा, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के उप निदेशक कनव दुआ और राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, इसरो के वैज्ञानिक डॉ. शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे।
--