फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Workers should work at the grassroots level to strengthen the organization: Thakur

संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम करें कार्यकर्ता : ठाकुर

Mon, 17 Mar 2025 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Mar 2025 07:44 AM IST
विज्ञापन
Workers should work at the grassroots level to strengthen the organization: Thakur
भंजराड़ू भाजपा मंडल की बैठक में मौजूद विधायक और पदा​धि​कारी। -संवाद
चुराह (चंबा)। भंजराडू में भाजपा मंडल की परिचय बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने की, जबकि डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। चुराह के विधायक हंसराज भी बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने बूथ अध्यक्षों से लेकर अन्य सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। हाल ही में गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी औपचारिक परिचय दिया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक डीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक हंसराज ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। बैठक में मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed