फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Workers dance on BJP's victory in three states

Chamba News: तीन राज्यों में भाजपा जीत पर कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी

Mon, 04 Dec 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Workers dance on BJP's victory in three states
चंबा/तीसा। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत का कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। चंबा शहर के मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और हलवा वितरित किया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल ने कहा कि भाजपा ने तीन राज्यों में जीत की हैट्रिक लगाई है। लोगों ने कांग्रेस की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आकर भाजपा का साथ दिया है। उन्होंने तीनों राज्यों की जनता का आभार जताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में नाटी डाली। मोदी और योगी आदित्य नाथ के समर्थन में नारे लगाए। वहीं, भंजराड़ू में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। चुराह के विधायक हंसराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों से अब लोग तंग आ चुके हैं। अब वे व्यर्थ के छलावे में आने वाले नहीं हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण तीन राज्यों अब देखने को मिला है। कहा कि आगामी समय में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed