{"_id":"67c49044c218937f81003afb","slug":"work-stopped-in-churah-due-to-strike-of-patwaris-people-upset-chamba-news-c-88-1-ssml1006-145094-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पटवारियों की हड़ताल से चुराह में कामकाज ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पटवारियों की हड़ताल से चुराह में कामकाज ठप, लोग परेशान
Sun, 02 Mar 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में पटवारियों की हड़ताल के कारण पटवार सर्कलों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। लोगों को जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पटवारी की रिपोर्ट के बिना ये प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सकते।
चुराह के 25 पटवार सर्कलों में से 18 पटवारी हड़ताल पर हैं, जिससे सरकारी कार्यों में रुकावट आ गई है। एक ओर पटवारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, तो दूसरी ओर सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में रुचि नहीं दिखा रही।
इस गतिरोध के बीच सबसे अधिक परेशानी आम जनता को हो रही है। हरीश कुमार, हंसराज, बेग मोहम्मद, रवि कुमार, बशीर खान, परवेज और आशिक समेत कई लोगों ने कहा कि पटवारियों के हड़ताल के कारण जाति, आय, निवास, कृषक और अन्य प्रमाण पत्रों के लिए जरूरी रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं बन पा रहे। वहीं, जमाबंदी और राजस्व रिकॉर्ड संबंधी कार्य ठप है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि पटवारी हड़ताल खत्म हो और लोगों को राहत मिल सके। संवाद