{"_id":"58a485bc4f1c1bbd72d84def","slug":"work-properly-revenue-officer-say-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कार्य तुरंत निपटाएं अधिकारीः डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कार्य तुरंत निपटाएं अधिकारीः डीसी
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
dc chamba
- फोटो : dc chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग के अधिकारी राजस्व कार्यों का तुरंत निपटारा करें। इंतकाल, तकसीम और निशानदेही आदि कार्यों को जल्द से जल्द निपटाया जाना चाहिए। यह बात उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने कही।
विज्ञापन
बुधवार को उपायुक्त राजस्व अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।कहा कि लोगों को विशेषकर इस तरह के कार्यों को करवाने के लिए लंबे समय तक दफ्तरों में आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उपायुक्त को जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि इस महीने चंबा जिला में कुल 496 इंतकाल दर्ज किए गए। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व अधिकारी समयबद्ध तरीके से इंतकाल, तकसीम और निशानदेही के कार्यों को निपटाना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि चंबा जिले में 2 वर्षों से अधिक समय से कोई भी मामला लंबित नहीं है, जबकि 2 वर्ष तक की अवधि वाले केवल 4 मामले ही लंबित हैं। इन मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिन अतिक्रमण के मामलों में फैसलों के बाद वारंट भी जारी हो चुके हैं उन्हें संबंधित राजस्व अधिकारी अविलंब हटा दें।
जिले में जिन जल विद्युत परियोजनाओं ने लीज डीड की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है उनके खिलाफ अतिक्रमण के मामले भी दर्ज किए जाएं। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। उपायुक्त ने यह भी कहा कि लोगों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था देने में उपमंडलीय प्रशासन का सबसे अहम रोल रहता है।
...
तहसील कार्यालयों को मिलेंगे सर्वर
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने कहा कि लोगों को तहसीलों में भी बेहतर सेवाएं दी जाएंगी। तहसीलों को सर्वर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे इंटरनेट सेवा संबंधी कोई परेशानी नहीं आएगी। एसडीएम को पशु कल्याण फंड शुरू करने के लिए बैंक अकाउंट खोलने के लिए कहा। उपमंडल में मौजूद गौसदन के रखरखाव और व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रयास किए जाएं।
...
ये रहे मौजूद
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शुभकरण सिंह के अलावा एसडीएम भटियात अश्विनी कुमार सूद, एसडीएम चुराह हितेश आजाद, एसडीएम सलूणी विजय धीमान, जिला राजस्व अधिकारी अनिल भारद्वाज, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वीरेंद्र प्रताप गुप्ता के अलावा जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।