फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Work on laying the sewerage line began after a year and a half, only to be halted within three hours.

Chamba News: डेढ़ साल बाद शुरू हुआ सीवरेज लाइन बिछाने का काम, तीन घंटे में रोक दिया

Wed, 23 Sep 2026 10:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
Work on laying the sewerage line began after a year and a half, only to be halted within three hours.
मैहला (चंबा)। डेढ़ साल के इंतजार के बाद मैहला पंचायत में शुरू हुआ सीवरेज लाइन बिछाने का काम महज तीन घंटे में फिर रुक गया।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के ठेकेदार ने काम शुरू किया ही था कि लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सड़क की खोदाई की निर्धारित राशि जमा न होने का हवाला देकर विभाग ने काम बंद करवा दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीण कमल कुमार, उमेश कुमार, कुलदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, सुधांशु शर्मा, राजीव कुमार, सुरेश कुमारी, मुकेश कुमार, कंचन और अनु ने कहा कि दोनों विभाग सरकारी हैं, फिर भी आपसी समन्वय की कमी का खामियाजा तीन हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों विभागों से समन्वय स्थापित कर काम जल्द शुरू करवाने और समय पर पूरा करने की मांग की। सड़क खोदाई के लिए जल शक्ति विभाग को लोक निर्माण विभा के खाते में करीब 10 लाख रुपये जमा करवाने हैं। विभाग के अनुसार नौ लाख रुपये जमा करवाने का प्रयास किया गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण चालान रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये की योजना, पहले 300 मीटर लाइन ही बिछ पाई
करीब छह करोड़ रुपये की योजना के तहत मैहला पंचायत में 5600 मीटर सीवरेज लाइन बिछाई जानी है और हर घर को इससे जोड़ा जाएगा। डेढ़ साल पहले भी राशि जमा न होने के कारण काम रुक गया था, तब ठेकेदार करीब 300 मीटर लाइन बिछा चुका था।

सड़क की खोदाई की निर्धारित राशि जमा नहीं हुई थी, इसलिए काम रुकवाया गया। बिना अनुमति दोबारा खोदाई करने पर ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। -राकेश मरोल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सड़क की खोदाई के लिए राशि जमा करवाई गई थी लेकिन ट्रेजरी से चालान रद्द हो गया। अब दोबारा राशि जमा करवा दी गई है। चालान प्राप्त होते ही इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग को दे दी जाएगी। -मनोज ठाकुर, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed