फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women's power should not be limited to the family: Deputy Commissioner

परिवार तक सीमित न रहे नारी शक्ति : उपायुक्त

Wed, 24 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Women's power should not be limited to the family: Deputy Commissioner
चंबा के डीआरडीए सभागार में चंबा थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान मौजूद महिल
चंबा। महिलाओं का सशक्तीकरण किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला है। महिलाएं केवल परिवार तक सीमित न रहकर प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह बात चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से 15 दिवसीय चंबा थाल निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने महिलाओं से कहा कि प्रशिक्षण केवल कौशल सीखने तक सीमित न रखकर आय का स्थायी स्रोत बनाएं। यही इस कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य है। जिन विद्यालय भवनों का वर्तमान में उपयोग नहीं हो रहा है, उन्हें स्वयं सहायता समूहों के प्रशिक्षण केंद्र एवं आजीविका केंद्र के रूप में उपयोग किया जाए। महिला नेतृत्व से पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता, ईमानदारी और संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे समाज को स्थायी लाभ मिलता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में पहली बार महिलाओं को प्रसिद्ध चंबा थाल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को उपायुक्त द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षित महिलाओं से संवाद किया और उनके द्वारा बनाए गए थालों का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से ‘लखपति दीदी’ बनने का लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया। जिला विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंबा थाल के मास्टर ट्रेनर गौरव और जयराम ने महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।

पार्क का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला विकास अधिकारी तिवेंद्र चिनारिया, खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर एवं अर्थशास्त्री परियोजना विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed