फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women kept waiting on the bench outside OPD

Chamba News: ओपीडी के बाहर बेंच पर इंतजार करती रहीं महिलाएं

Fri, 01 Mar 2024 07:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Women kept waiting on the bench outside OPD
ओपीडी के बाहर बेंच पर इंतजार करती रहीं महिलाएं
विज्ञापन

पेन डाउन हड़ताल के चलते ओपीडी में 12:00 बजे पहुंचे चिकित्सक
11वें दिन भी जारी रही चिकित्सकों की हड़ताल, मरीज हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों ने 11वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। इसके चलते मरीजों को ढाई घंटे तक चिकित्सीय सेवाएं नहीं मिल पाईं। स्वास्थ्य केंद्र समोट में मरीज ओपीडी के बाहर लगे बेंच पर ढाई घंटे डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। इन मरीजों में अधिकतर मरीज महिलाएं थीं। हाथ में पर्ची लेकर डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। डॉक्टर हड़ताल के चलते 12:00 बजे ओपीडी में पहुंचे। इसके बाद महिलाओं को बीमारी का इलाज करवाने का मौका मिला। यही हाल जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में देखने को मिला। यहां र मरीजों को बीमारी का इलाज करवाने के लिए ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा। हालांकि, आपातालीन सेवाएं हड़ताल के कारण प्रभावित नहीं हुई। मौजूदा समय में चिकित्सक ढाई घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में सात मार्च को चिकित्सकों की सामूहिक हड़ताल प्रस्तावित है। कोई भी चिकित्सक सात मार्च को अस्पताल में अपनी ड्यूटी नहीं देगा। ऐसे में मरीजों की पेरशानी ओर भी बढ़ सकती है। इसलिए सरकार को समय रहते डाॅक्टरों की हड़ताल खत्म करने के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed