{"_id":"c9a6ea672bfa9d6189689034f3caca4a","slug":"women-eat-poision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला में महिला ने गलती से खाया जहर, तबीयत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगला में महिला ने गलती से खाया जहर, तबीयत खराब
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 09 Jan 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
गलती से जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की तबीयत खराब हो गई। खराब तबीयत को देखते हुए महिला के परिजन उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से चंबा अस्पताल लेकर आए जहां पर तैनात डॉक्टर ने महिला का उपचार किया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा पत्नी प्रदीप निवासी मंगला ने शनिवार सुबह के समय गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत के ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने महिला को उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने महिला का उपचार किया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीआर कौशल ने बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला को इलाज के लिए चंबा अस्पताल लाया गया है, जहां पर डॉक्टर की ओर से उसका उपचार किया गया। महिला अभी तक इलाज के लिए चंबा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन