फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women carrying utensils on their heads and bringing water from a hand pump two kilometers away.

Chamba News: सिर पर बर्तन उठा दो किमी दूर हैंडपंप से पानी ला रहीं महिलाएं

Wed, 24 Jul 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Women carrying utensils on their heads and bringing water from a hand pump two kilometers away.
चंबा में बनीखेत के समलेऊ में हैंडपंप से पानी ठोकर लाती महिलाऐं।संवाद
बनीखेत (चंबा)। जिले के कुछ इलाकों में महिलाएं आज भी सिर पर पानी का बर्तन उठाकर मीलों पैदल चलने पर विवश हैं। महिलाओं को एक बर्तन पानी का भरने के लिए घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समलेऊ पंचायत के वार्ड नंबर-6 में भी पिछले तीन महीने से ऐसा ही देखने को मिल रहा है। समलेऊ के वार्ड नंबर-6 में तीन माह से पेयजल संकट चल रहा है। महिलाएं घर के काम निपटाने के साथ सिर पर बर्तन उठाकर दो किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंप की दौड़ लगा रही हैं। लोगों ने कहा कि जलशक्ति विभाग से कई बार पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने कहा कि खाना बनाने के साथ मवेशियों के लिए भी पानी की व्यवस्था बड़ी मुश्किल से करनी पड़ रही है। पूरा दिन पानी ढोने में ही निकल जा रहा हैं।
विज्ञापन

पंकेश, सुमेश, कर्ण, नीलांश, प्रियांश और दिलाक्षी ने कहा कि तीन महीने से नलों में पानी की एक बूंद नहीं आई है। दो किलोमीटर पैदल चलकर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। वहां भी घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पानी की आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय महाजन ने कहा कि जेसीबी से पेयजल लाइन टूटने के कारण यह समस्या आई है। पेयजल लाइन को जोड़ा जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed