फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women are becoming self-reliant by learning to make Chamba handkerchiefs and shawls

Chamba News: चंबा रूमाल और शॉल बनाना सीख आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं

Fri, 25 Apr 2025 04:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Apr 2025 04:21 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by learning to make Chamba handkerchiefs and shawls
रंगमहल में चंबा शॉल का प्र​शिक्षण लेती महिलाएं: संवाद
रंगमहल चंबा में महिलाओं को दिया जा रहा पारंपरिक कलाओं में प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
चंबा। चंबा जिले की पारंपरिक हस्तकला चंबा रूमाल और चंबा शॉल आज न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान बन चुके हैं, बल्कि ये ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का एक सशक्त माध्यम भी बन रहे हैं। रंगमहल चंबा में महिलाओं को इन पारंपरिक कलाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। खास बात यह है कि चंबा रूमाल जो अपनी बारीक कढ़ाई और धार्मिक-पौराणिक चित्रों के लिए प्रसिद्ध है, अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भी इसकी मांग है। शिक्षा के साथ-साथ यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। कई प्रशिक्षित महिलाएं अब स्वयं सहायता समूह बनाकर इन उत्पादों को ऑनलाइन और आफलाइन स्थानीय बाजारों में बेच रही हैं, जिससे उन्हें अच्छा लाभ हो रहा है। सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के चलते चंबा की यह पारंपरिक कला अब ग्रामीण जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल रही है। यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखे हुए है। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा के कार्यवाहक प्रभारी शीतल कुमार ने कहा कि भविष्य मेें भी इस तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed