फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman falls on road after emergency window of moving bus opens

Chamba News: चलती बस की इमरजेंसी खिड़की खुलने से सड़क पर जा गिरी महिला

Wed, 08 May 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Woman falls on road after emergency window of moving bus opens
सिहुंता (चंबा)। परिवहन निगम की चंबा-शिमला रूट की बस की आपातकालीन खिड़की खुलने से महिला यात्री जमीन पर सिर के बल जा गिरी। इससे वह बुरी तरह से चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

महिला की पहचान बीना देवी गांव पुखरेड़ ग्राम पंचायत ककरोटी घट्टा, डाकघर ककरोटी, तहसील सिहुंता के रूप में हुई है। महिला के गिरते ही चालक ने बस को रोककर घायल को लोगों की मदद से सिहुंता अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। टांडा मेडिकल कॉलेज में महिला को उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया गया है। महिला की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा ने मामले और हादसे के पीछे रहे कारणों का पता लगाने की बात कही है। एचआरटीसी बस की आपातकालीन खिड़की खुलने और महिला के चोटिल होने की घटना पूरा दिन भर जिला में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

सवारियों में अमित कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, राकेश कुमार और हाकम चंद ने बताया कि बस चंबा से सुबह 7:00 बजे शिमला रूट पर रवाना हुई। करीब साढ़े दस बजे सिहुंता के खिल्ला पहुंचने पर तीखे मोड़ पर आपातकालीन खिड़की खुल गई। इससे महिला सड़क पर जा गिरी। इससे उनके सिर और शरीर में चोटें आई हैं। सवारियों का कहना है कि एचआरटीसी प्रबंधन को लंबे रूटों पर बसों को भेजने से पूर्व बसों की पूरी तकनीकी स्तर पर जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंचायत प्रधान ककरोटी घट्टा देसराज ने बताया कि महिला बस में सवार होकर अपने घर के लिए आ रही थी। खिल्ला के पास आपातकालीन खिड़की खुलकर गिरने से महिला चोटिल हो गई। इसके बाद उसे टांडा रेफर किया गया है।
--

उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। बताया कि हादसे के पीछे रहे कारणों का पता लगाकर ही कुछ कहा जा सकता है।--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed