फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman consumes wheat-preservation pesticide; FIR registered.

Chamba News: महिला ने खाई गेहूं में डालने की दवा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 04:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
Woman consumes wheat-preservation pesticide; FIR registered.
चंबा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने गेंहू में डालने वाली जहरीला दवाई खा ली। इससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया। यहां पर चिकित्सीय टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। अब महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर के समय पुलिस चौकी हटली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहपुर से जहर खाने के संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 28 वर्षीय महिला उपचाराधीन मिली। पुलिस को महिला ने चिकित्सक की मौजूदगी में बयान दिया कि उसकी शादी करीब सात-आठ वर्ष पहले पवन कुमार से हुई थी। आरोप है कि उसका पति पिछले काफी समय से उसे परेशान करता आ रहा था। इससे तंग आकर उसने गेहूं में डालने वाली दवाई का सेवन कर लिया। महिला का उपचार सीएचसी शाहपुर में चल रहा है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि महिला के पति थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed