फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Within 75 days, four lakh people of the district will get booster dose

75 दिनों के भीतर जिले के चार लाख लोगों को लगेगी बूस्टर डोज

Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Within 75 days, four lakh people of the district will get booster dose
मेडिकल कॉलेज चंबा में बूस्टर डोज लगवाता व्यक्ति। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। 75 दिनों के भीतर जिले के चार लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य निर्धारित कर लिया है।
विज्ञापन

रोजाना 40 से 50 सेेशन लगाकर स्वास्थ्य टीमें लोगों को बूस्टर डोज लगा रही हैं। कोरोना संक्रमण जिला में काफी तेजी के साथ फैल रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज लगाई जा रही है। पहले यह डोज मात्र जिला के एक निजी अस्पताल में लगाई जा रही थी।
इसके चलते वहां लोग डोज लगाने के लिए नहीं जा रहे थे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी सरकार को रिपोर्ट भेजी। अब सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मंजूरी दे दी है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को मुफ्त में यह डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जो लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके हैं। उन लोगों को तीसरी डोज के रूप में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। कोरोना की चौथी लहर शुरू हो चुकी है। रोजाना जिला में 50 से 60 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार बन रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला भर में 50 वैक्सीनेशन सेशन लगाए। ये सेशन जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिंजर मेले में आने वाले पात्र लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज लगा रहा है। इसके लिए चौगान में विभाग ने अपना स्टॉल लगाया है। जहां पर लोगों को विभाग की योजनाओं के साथ अन्य जरूरी टेस्ट की सुविधा दी जा रही है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैल्जा सूर्या ने बताया कि 75 दिनों में चार लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली तैयार कर ली है। रोजाना वैक्सीनेशन सेशन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed