फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   With the blessings of Sukhashraya, two orphan daughters and a son will get a family.

Chamba News: सुखाश्रय के आशीर्वाद से दो अनाथ बेटियों, एक बेटे को मिलेगा परिवार

Wed, 04 Dec 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
With the blessings of Sukhashraya, two orphan daughters and a son will get a family.
चंबा। जिला चंबा के तीन अनाथ बच्चों की शादी के लिए सरकार की ओर से बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसमें दो बेटियां जहां दुल्हन बन डोली में बैठेंगी तो वहीं एक युवक दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ेगा। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत इन तीन बच्चों का घर बसाने का सपना पूरा होगा। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों की शादी के लिए दो-दो लाख रुपये देने की व्यवस्था है। जिला बाल संरक्षण समिति की ओर से हाल ही में छह नए आवेदनों को स्वीकृति दी है। इनमें तीन शादी कार्यक्रम के तहत है। इसके अलावा तीन अन्य मामलों में जहां एक छात्रा नर्सिंग की ट्रेनिंग करेंगी। इसका सारा खर्च सरकार देगी। जबकि एक युवक अपना स्वरोजगार शुरू करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार दो लाख रुपये की राशि देगी। जबकि एक अनाथ बच्चे का अपने आशियाने का सपना साकार होगा। सरकार उसे मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की राशि जारी करेगी। जिला बाल संरक्षण समिति की ओर से इन मामलों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही बजट के लिए सरकार को आवेदन प्रेषित करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। औपचारिकताएं पूरा होते यह प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे। सरकार की ओर से इस तरह की योजना कार्यान्वित करने का मकसद अनाथ बच्चों को जीवन में सहायता करना है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन

यह है योजना : प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना कार्यान्वित किया है। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को पढ़ाई से लेकर मकान निर्माण और शादी सहित स्वरोजगार के लिए सहायता राशि दी जा रही है। ताकि अनाथ बच्चों को जीवन यापन में किसी प्रकार परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें तीन आवेदन शादी ग्रांट के तहत है। जबकि एक मकान निर्माण, स्वरोजगार शुरू करने और एक नर्सिंग ट्रेनिंग से संबंधित है।
राकेश चौधरी, जिला अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed