फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will protest if road work is not started within a month

Chamba News: माह में सड़क का कार्य शुरू न किया तो करेंगे आंदोलन

Mon, 03 Feb 2025 03:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 03:44 PM IST
विज्ञापन
Will protest if road work is not started within a month
पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सलूणी पंचायत के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। एक माह के भीतर ग्राम पंचायत सलूणी के आधा दर्जन गांवों के लिए सड़क का कार्य शुरू न किया तो पंचायत प्रतिनिधि लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपने के साथ चेतावनी भी जारी कर दी है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि सलूणी पंचायत के आधा दर्जन गांव आजादी के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे पालकी में उठाकर दो किलोमीटर पहले मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है और उसके बाद एंबुलेंस या निजी वाहन के जरिये अस्पताल पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों के लिए गृह निर्माण सामग्री भी गांव तक पहुंचाना काफी मुश्किल है। अब पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि सरकार और विभाग ने एक माह में सड़क बनाने की स्थिति साफ नहीं की तो प्रतिनिधि और ग्रामीण उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की रहेगी।

ग्राम पंचायत सलूणी के प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य प्रवीण कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य दिनेश राणा और ग्रामीणों शक्ति सिंह, रमेश कुमार, कैलाश चंद, माधो राम, संजीव कुमार, रवि कुमार और पृथु राम ने बताया कि सलूणी पंचायत के लेहनाई, सुकड़ाह, मुंढाह-एक, दो और तीन में रहने वाली 1000 आबादी आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। सड़क बनाने के लिए ग्रामसभा में भी प्रस्ताव पारित किए लेकिन उन प्रस्तावों पर विभाग ने कोई भी गौर नहीं किया। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि जल्द सड़क बनाने के लिए एफआरए की स्वीकृति के लिए फाइल वन विभाग को भेजी जाएगी।
डलहौजी विस क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस सड़क का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। आगामी सत्र में दोबारा विधानसभा में यह मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed