फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will not vote until road is found

Chamba News: जब तक सड़क नहीं मिली तब तक नहीं डालेंगे वोट

Thu, 09 May 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Will not vote until road is found
चंबा। एक तरफ जिला प्रशासन की ओर से कम वोटिंग वाले मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आते पोलिंग बूथ जुतराहन के मतदाताओं ने इस बार मतदान न करने का एलान किया है।
विज्ञापन

इस बारे में मतदाताओं ने उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को भी अवगत करवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ चुनावी दल वोट बैंक के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। बीस साल पुरानी सड़क की मांग को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय मतदाताओं में दीपक कुमार, सोनू कुमार, गीता देवी, दर्शना देवी, भगत राम, मंगत राम, कर्मचंद, करनैल सिंह और नेक राम का कहना है कि चुनावों के वक्त नेतागण सड़क निर्माण का आश्वासन देते हैं, मगर चुनाव जीत जाने के बाद क्षेत्र में नहीं पहुंचते हैं। बताया कि सड़क के अभाव में जुतराहन के मरीज बीच राह दम तोड़ देते हैं। बताया कि वर्ष 2014 में भी मतदान का बहिष्कार किया गया था, मगर प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद कुछ प्रतिशत मतदान हुआ था। अब तक उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने चेताया है कि जब तक उनके गांव के लिए सड़क नहीं बनेगी, तब तक वे किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि सड़क न होने के चलते ग्रामीण उनसे मिले हैं। कहा कि उन्हें मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed