फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wild animal pounces on children in Kund school, scratches one

Chamba News: कुंड स्कूल में बच्चों पर झपटा जंगली जानवर, एक को खरोचें

Tue, 25 Nov 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 25 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Wild animal pounces on children in Kund school, scratches one
चंबा की प्राथमिक पाठशाला कुण्ड में अज्ञात जानवर के हमले से घायल छात्र।स्रोत जागरूक पाठक
तेलका (चंबा)। प्राथमिक पाठशाला कुंड के बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक अज्ञात जानवर ने उन पर हमला कर दिया। एक बच्चे की बाजू में खंरोच के निशान मिले। जेबीटी महिला शिक्षक के पहुंचने पर बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी। विभाग ने लंगूर प्रजाति का जानवर के होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जेबीटी अध्यापिका ललिता ने बताया कि जब वह सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचीं तो देखा कि सभी बच्चे स्कूल परिसर में एकत्र होकर घबराए हुए खड़े थे। इसमें रिशव कुमार पुत्र कुलदीप ठाकुर ने बताया कि उनके ऊपर अज्ञात जानवर ने हमला किया और उसकी बाजू में चोट भी लगी। जब उन्होंने बच्चों से जानवर के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ऐसा जानवर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। उधर, डीएफओ चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि बच्चे पर हमले की सूचना मिलते ही उन्होंने रेंज अफसर सहित अन्य टीम को मौके पर भेज दिया। स्कूल के सभी बच्चों से बात की गई। जिस बच्चे पर हमला हुआ, उससे बातचीत करने के साथ उसे लंगूर की फोटो दिखाई तो बच्चा उसे पहचाने के लिए सहमत हो गया। हालांकि विभाग पूरी तरह से इसके साक्ष्य जुटा रहा है कि आखिरकार किस जानवर ने बच्चों पर हमला किया था। वहीं, इस घटना के अभिभावक भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed