{"_id":"6a14818ca12a9cd4df0fb4e4","slug":"whose-head-will-be-crowned-decision-today-chamba-news-c-88-1-cmb1003-184547-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
Mon, 25 May 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
जिले की 118 पंचायतों में आज होगा पहले चरण का मतदान
शाम तक प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य के आएंगे रिजल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की 118 पंचायतों में पहले चरण का मतदान मंगलवार को होगा। जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया से लेकर परिणाम तक की पूरी व्यवस्था बना ली है।
सुबह सात से तीन बजे तक मतदान होगा। मत पेटियां पहुंचने के बाद मतगणना शुरू होगी। माना जा रहा है कि रात करीब नौ बजे तक अधिकतर पंचायतों के उम्मीदवारों का फैसला हो जाएगा। ग्रामीण मतदाताओं ने किन उम्मीदवारों पर भरोसा जताया, यह भी निर्धारित हो जाएगा। जानकारी के अनुसार जिले में इस बार तीन चरणों में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। 26, 28 और 30 मई तक अलग-अलग पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को ही रवाना हो गई हैं। सोमवार को मतदान प्रक्रिया से संबंधित समस्त तैयारियां टीमों ने पूरी की। साथ ही मतगणना को लेकर भी व्यवस्था बनाई। संवाद
--