{"_id":"639f44f7eb0f8326b923cced","slug":"white-coat-gives-recognition-confidence-and-respect-dr-gupta-chamba-news-sml43121240","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद कोट दिलाता है पहचान, आत्मविश्वास और सम्मान:डॉ पंकज गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद कोट दिलाता है पहचान, आत्मविश्वास और सम्मान:डॉ पंकज गुप्ता
विज्ञापन
चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस प्र
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। एमबीबीएस बैच 2022-23 का व्हाइट कोट समारोह शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में आयोजित किया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षु डॉक्टरों को व्हाइट कोट के महत्व से अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि समारोह स्वास्थ्य सेवा कॅरियर की ओर यात्रा में पारित होने का एक संस्कार है, जो मेडिकल प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए एक औपचारिक कार्यक्रम है। समारोह के दौरान प्राचार्य ने नए प्रशिक्षु डॉक्टरों को सफेद कोट पहनाया और कहा कि सफेद कोट पहनकर आपने पीड़ित मानवता की जरूरतों के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए चुना है।
प्राचार्य ने आगे कहा कि सफेद कोट आपको पहचान, आत्मविश्वास और सशक्तीकरण और सम्मान देता है, लेकिन निश्चित रूप से यह आपको और अधिक चुनौतियां और जिम्मेदारियां देगा ।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा एक महान पेशा है और इसके लिए कड़ी मेहनत, समर्पण प्रतिबद्धता करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता होती है। इसके बांद फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने प्रशिक्षुओं डॉक्टरों को रैगिंग को बर्दाश्त नहीं करने को कहा और कहा कि जब भी कोई प्रशिक्षु रैगिंग की घटना का सामना करता है तो उसे तुरंत प्राचार्य या एंटी रैगिंग कमेटी के किसी भी सदस्य को रिपोर्ट करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि परिसर के साथ-साथ परिसर के बाहर भी अनुशासन बनाए रखें। इस मौके पर डॉ. रंजन कत्याल, डॉ. रंजीत कौर, डॉ. जावेद मुल्ला, डॉ. विनोद कुमार भारद्वाज, डॉ. अमित, डॉ. गौरव भाटिया, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डॉ. गौरव कटोच, डॉ. बिक्रमजीत सिंह सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।