फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When will Chamba recover from filth? When there was some improvement in cleanliness, only the dustbin was lifted.

Chamba News: कब गंदगी से उबरेगा चंबा, सफाई में थोड़ा सुधार आया तो कूड़ेदान को ही उठा दिया

Fri, 12 Apr 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
When will Chamba recover from filth? When there was some improvement in cleanliness, only the dustbin was lifted.
चंबा में रंग महल कूड़ेदान के बाहर  ​बिखरा पड़ा कूड़ा।संवाद
कब गंदगी से उबरेगा चंबा, सफाई में थोड़ा सुधार आया तो कूड़ेदान को ही उठा दिया
विज्ञापन

तीन अन्य जगह कचरे से लबालब भरे कूड़ेदान, शहर के चौंतड़ा वार्ड में चरमराई सफाई व्यवस्था
लोग बोले - गंदगी का आलम, आवाजाही करने में हो रही दिक्कतें, बीमारी का भी लग रहा अब भया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा शहर आखिर कब तक गंदगी से उबरेगा। जरा सी सफाई व्यवस्था में सुधार आया तो नगर परिषद ने एक वार्ड से कूड़ादान ही हटा दिया।
तीन जगह रखे कूड़ेदान कचरे से लबालब भर गए हैं। नगर परिषद के दायरे में आते चौंतड़ा वार्ड में पिछले कई दिन से कूड़ेदान तक नहीं हैं। यहां कूड़े से भरे बोरों के ढेर लगे हैं। इतना ही नहीं, रंगमहल, बनगोटू और न्यायालय परिसर के समीप भी कूड़ेदान कचरे से भर चुके हैं। बाहर भी कूड़े के ढेर लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर लगे होने से बदबू फैल रही है। इससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लोग कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, क्योंकि गर्मियों के दिनों में मक्खी-मच्छर कूड़े पर भिनभिनाते रहते हैं। हैरत की बात है कि चंबा शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद के साथ प्रशासन ने कई अभियान चलाए। स्कूली विद्यार्थियों को भी इस बारे में जागरूक किया गया। बावजूद इसके लोगों का पूरी तरह से सहयोग न मिलना भी इस गंदगी की मुख्य वजह बना हुआ है।

--पिछले कई दिन से कूड़ेदान को हटा दिया है। अब खुले में ही कूड़ा पड़ा है। इसे दोपहर तक नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण आवाजाही करने में दिक्कतें आती हैं। बीमारी फैलने का भी भय लगा रहता है। नगर परिषद को इस बारे में उचित कदम उठाना चाहिए। - इक्षित
विज्ञापन


--पहले कूड़ादान होता था तो सफाई व्यवस्था बेहतर होती थी। कूड़े की गाड़ियां भी समय-समय पर कूड़े को ले जाती थीं। अब पिछले तीन दिन से कूड़े के बोरे भरे हैं। सफाई कर्मिर्यो को कूड़े की छंटाई भी वार्ड से कहीं दूर करनी चाहिए। - राकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


--टीवी वार्ड स्थित पार्किंग के पास नगर परिषद की ओर से एक हॉल बनाया जाए, जहां र सफाई कर्मचारी कूड़े की छंटाई कर सकें। इससे सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही नप की ओर से हटाए कूड़ेदान को भी रखा जाए। - भपूेंद्र राजू

--वार्ड से कूड़ादान हटा दिया गया है। अब लोगों को बाहर ही कूड़ा फेंकना पड़ रहा है। कूड़े की गाड़ी भी दोपहर तक वार्ड में नहीं आई है। कई जगह से तो कूड़ेदान कूड़े से भरे हैं। इन्हें अभी खाली नहीं किया है। आखिर चंबा शहर कब गंदगी से उभरेगा। - देस बंधु


--नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी नीलम ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। चौंतड़ा वार्ड में जल्द कूड़ेदान रखवा दिया जाएगा। साथ ही कूड़े से भरे कूड़ेदान को भी खाली करवा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed