फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When the tires of the bus were punctured, the driver-conductor's pockets were empty for repairs.

Chamba News: बस के टायर पंचर हुए तो मरम्मत के लिए खाली निकली चालक-परिचालक की जेब

Sat, 07 Sep 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
When the tires of the bus were punctured, the driver-conductor's pockets were empty for repairs.
टायर पंचर होने के बाद हाईवे पर गोली के समीप खड़ी नगरोटा-भंजराडू रूट की बस। स्त्रोंत-जागरूक पाठक
बस के टायर पंचर हुए तो मरम्मत के लिए खाली निकली चालक-परिचालक की जेब
विज्ञापन

मेकेनिक ने मांगे थे 1200 रुपये, काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच होती रही बहस
सवारियों ने कही पैसे देने की बात, ड्राइवर-कंटक्टर ने प्रबंधन से बात कर कैश से किया भुगतान
ढाई घंटे परेशान होते रहे यात्री, टांडा से भंजराडू के लिए 35 सवारियां लेकर निकली थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। टांडा से भंजराडू के लिए 35 सवारियां लेकर जा रही परिवहन निगम की बस के शुक्रवार रात को भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गोली नामक स्थान टायर पंचर हो गए और ट्यूब भी फट गई। हैरत की बात है कि चालक और परिचालक के पास टायर और ट्यूब को ठीक करवाने के लिए पैसे तक नहीं थे।
टायर-ट्यूब को बदलवाने के लिए काफी देर तक चालक-परिचालक और मेकेनिक के बीच बहस होती रही। इस कारण ढाई घंटे तक सवारियों को रात के समय परेशान होना पड़ा। ज्यादा समय लगता देख सवारियों ने चालक-परिचालक को मरम्मत के पैसे अपनी जेब से देने की बात कही, लेकिन चालक-परिचालक ने पैसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद निगम प्रबंधन से बातचीत कर जमा हुए कैश से भुगतान किया। देरी होने के कारण मध्यरात्रि को बस भंजराड़ू बस स्टैंड पर पहुंची। इसके बाद दूरदराज के गांवों की सवारियों को बस स्टैंड में ही रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

सवारियों में प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार, नारायण सिंह, अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे टांडा से भंजराड़ू के लिए एचआरटीसी बस में चुराह की सवारियां घर के लिए रवाना हुई थीं। देर शाम 7:15 बजे गोली के समीप पहुंचने पर बस के पिछले टायर पंचर हो गए। टायर की ट्यूब भी फट गई। इसकी मरम्मत के लिए मेकेनिक ने 1300 रुपये मांगे। चालक-परिचालक ने मरम्मत कार्य करने की एवज में इतने पैसे नहीं देने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों पक्षों की बहसबाजी के बीच सवारियां भी उनके खिलाफ भड़क उठीं। इसके बाद चालक-परिचालक ने अधिकारियों से बात कर कार्य की एवज में पैसे चुकता कर कार्य करवाया। आखिरकार रात 9:50 बजे बस गोली से भंजराड़ू के लिए रवाना हुई। सवारियों का कहना है कि बस खराब होने के चलते सवारियों को परेशानियां उठानी पड़ी। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस बाबत चालक-परिचालक से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed