फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When the fountain suddenly burst in the middle of the road

जब सड़क के बीच अचानक फूट पड़ा फव्वारा

Fri, 24 Sep 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
When the fountain suddenly burst in the middle of the road
चंबा-साहो मार्ग पर फूलणू टाला के पास पेयजल पाइप फटने से उठता पानी का फव्वारा। - फोटो : Chamba
चंबा। शहर के लिए मुख्य पेयजल स्रोत गुल्यानी से बिछाई गई पेयजल लाइन दोपहर पौने दो बजे फुलनूटाला के समीप सड़क के बीचोंबीच फट गई। पानी की बौछारों से साथ लगते मकान में रखा सारा सामान भी भीग गया। हैरानी की बात है कि एक घंटे तक जलशक्ति विभाग ने पेयजल लाइन को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

आखिरकार, ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की और उसके बाद ही साढ़े तीन बजे पेयजल सप्लाई को बंद किया गया। ऐसे में साथ लगते मकान मालिकों और सड़क से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अरशद ने कहा कि फुलनूटाला के समीप टूटी पेयजल लाइन को बंद कर मरम्मत कार्य करवाने के लिए विभागीय लेबर मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन

फुलनूटाला के समीप जलशक्ति विभाग की ओर से बिछाई गई पेयजल लाइन अक्सर कई बार फट चुकी है। इसके बारे में कई बार जलशक्ति विभाग को ग्रामीणों ने अवगत करवाया है। बावजूद इसके क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त करने की विभाग ने जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों ईश्वरी प्रसाद, किरण कुमार, देसराज, विजय कुमार, लेख सिंह, सुदेश शर्मा, कमला देवी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को बदलने की मांग कई बार उठा चुके हैं बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अरशद ने कहा कि फुलनूटाला के समीप टूटी पेयजल लाइन को बंद करके उसका मरम्मत कार्य करवाने के लिए विभागीय लेबर मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed