{"_id":"6725068646610e406e04b6b7","slug":"when-he-stopped-me-from-cutting-a-tree-he-injured-me-with-a-cutter-chamba-news-c-88-1-cmb1003-136275-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेड़ काटने से रोका तो कटर से कर दिया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेड़ काटने से रोका तो कटर से कर दिया घायल
Fri, 01 Nov 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल की खजुआ पंचायत में एक व्यक्ति ने दूसरे पर पेड़ काटने वाले औजार से हमला कर दिया। इससे व्यक्ति के पैर में चोटें आई हैं। पुलिस थाना तीसा में शिकायत के आधार पर तीन लोगों सहित दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र नेगी गांव बाड़ा डाकघर जुंगरा तहसील चुराह ने अपने भाई भाग चंद के साथ तीसा थाना में शिकायत पत्र सौंपा है। बताया कि 31 अक्तूबर को वह और दिनेश पुत्र देवी सिंह गांव भड़कवास ग्राम पंचायत खजुआ अपने खेत द्रवाड़ी की ओर जा रहे थे। रास्ते में नरैण सिंह पुत्र बली राम, पान सिंह पुत्र नरैण सिंह, महाजन पुत्र नरैण सिंह, नारदेई पत्नी महाजन और विरमु पत्नी नरैण सिंह निवासी गांव श्रीगढ़ ग्राम पंचायत खजुआ चीड़ की लकड़ी निकाल रहे थे। यह पेड़ उन्हें वन विभाग की ओर से दिया गया था। साथ में एक अन्य पेड़ को भी काट रहे थे। इस पर रमेश ने अवैध रूप से पेड़ काटने के बारे में पूछा और वन रक्षक से शिकायत करने की बात कही। इस दौरान पेड़ काट रहे अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने कटर से उनके पैर पर प्रहार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस ने घायल का मेडिकल भी करवा लिया है।
--