फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   wheat seeds

हरकत में आया कृषि विभाग, भेजा 28 क्विंटल गेहूं का बीज

Fri, 20 Nov 2020 07:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
wheat seeds
सरोल(चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत राजपुरा और सरोल के किसानों के लिए बीज की व्यवस्था हो गई है। कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को 28 क्विंटल बीज राजपुरा स्थित बीज वितरण केंद्र में भिजवाया गया है। इसके चलते किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता हो, इसके लिए विभाग की ओर से 100 क्विंटल की अतिरिक्त डिमांड भेजी है। गौरतलब है कि राजपुरा स्थित बीज वितरण केंद्र में किसानों को बीज नहीं मिल रहा था। स्थानीय किसानों ने बताया कि बीज न मिलने के कारण उन्हें बिजाई करने में देरी हो रही है। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया। हरकत में आए विभाग ने 28 क्विंटल गेहूं बीज पहुंचाया ताकि किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

एडीओ विकास कपूर ने बताया कि राजपुरा के लिए 28 क्विंटल बीज भेजा गया। विभाग द्वारा एक सौ क्विंटल अतिरिक्त बीज की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी गई है ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed