फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   What kind of drainage system is this... while digging, the depth of the drain reached one to ten feet.

Chamba News: यह कैसा ड्रेनेज सिस्टम... खोदते-खोदते एक से दस फीट तक पहुंच गई नाली की गहराई

Fri, 21 Jun 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 21 Jun 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
What kind of drainage system is this... while digging, the depth of the drain reached one to ten feet.
चंबा के सरोल में बनाई गई निकासी नाली।संवाद
सरोल (चंबा)। स्थानीय बाजार में अजीबोगरीब ड्रेनेज सिस्टम देखने को मिल रहा है। खासकर स्थानीय लोग पानी की निकासी के लिए बनाई गई इस व्यवस्था को लेकर हैरान तो हैं ही, परेशान भी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सरोल बस स्टैंड से तीन सौ मीटर तक नाली का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। शुरुआत में नाली की गहराई एक फीट रही। जैसे-जैसे काम बढ़ता गया, नाली की गहराई भी बढ़ती गई। अब तीन सौ मीटर तक कार्य पूरा हो गया है। यहां नाली की गहराई करीब दस फीट तक पहुंच गई है। यहां से निकासी इस तरह होगी, जब दस फीट तक नाली भरेगी, उसके बाद तीन फीट तक बनी नाली से पानी की निकासी होगी। अगर दस फीट से नीचे पानी रहता है तो यहां जलभराव की स्थिति बन जाएगी और बरसात के मौसम में जलजलित रोग भी फैल सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में नालियों की समस्या पिछले काफी समय से पेश आ रही है। लोक निर्माण विभाग ने समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास तो किया, मगर समाधान होने के बजाय एक और समस्या खड़ी हो गई है। लोगों के मुताबिक यह नाली कम और कुआं ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--लोक निर्माण विभाग ने विपरीत दिशा से नाली के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इससे नाली की निकासी सही नहीं बन पाई है। इससे पानी एक जगह ही इकट्ठा होगा। - देविंद्र शर्मा
--
विभाग ने नाली के निर्माण के लिए खोदाई की है। इससे पेड़ों की जड़ें हिल गई हैं। बरसात के मौसम में पेड़ दुकानों और घरों पर गिरने से खतरा हो सकता है। - पवन कुमार
--
नाली का निर्माण कार्य मध्यम में रोकने के चलते उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। एक जगह नाली की गहराई करीब दस फीट तक है। इससे उन्हें निर्माणाधीन मकान को खतरा पैदा हो सकता है।
- अंकुश खन्ना
--
जहां नाली का कार्य खत्म हुआ है, वहां गहराई करीब दस फीट है। पुरानी नाली की गहराई तीन फीट है। इससे पानी की निकासी नहीं होगी। सात फीट के ऊपर पानी आने से ही निकासी सही होगी। -रमेश कुमार गुप्ता

--
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संदेश कुमार का कहना है कि तीन सौ मीटर तक नाली का कार्य पूरा हो गया है। कहा कि आगामी एक सप्ताह में इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed