फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wet waste of Minjar fair will be deposited in Tatvani

Chamba News: तत्वानी में ठिकाने लगाया जाएगा मिंजर मेले का गीला कचरा

Wed, 17 Jul 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Wet waste of Minjar fair will be deposited in Tatvani
नगर परिषद द्वारा कचरा फैंकने के लिए चयनित जगह।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान निकलने वाला गीला कचरा तत्वानी के पास ठिकाने लगाया जाएगा। इसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। सूखा कचरा कूड़ा संयंत्र कुरांह पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मिंजर मेले में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है। कूड़ा संयंत्र में गीला कचरा फेंकने के लिए जगह कम है, क्योंकि वहां पहले से ही कचरे के ढेर लगे हैं। ऐसे में मिंजर मेले के दौरान एकत्रित होने वाले कचरे को ठिकाने लगाने के लिए दिक्कत होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर साल मिंजर मेले के दौरान निकलने वाला गीला कचरा अलग-जगह फेंका जाता रहा है। पिछले साल भगोत में गीला कचरा ठिकाने लगाया गया था। इस बार तत्वानी के पास गीला कचरा ठिकाने लगाने के लिए जगह का चयन किया गया है। सुबह पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक सफाई कर्मी सेवाएं देगे, जिससे मिंजर मेले के दौरान गंदगी न फैले। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 28 जुलाई से शुरू होगा। यह आठ अगस्त तक चलेगा। करीब 15 दिन तक अस्थायी बाजार लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से रखे गए सफाई कर्मियों को कचरा उठाने का जिम्मा दिया गया है, लेकिन कचरे को ठिकाने लगाने के लिए नगर परिषद जगह का चयन करती है। पिछले साल भगोत तो इस बार तत्वानी के पास गीला कचरा फेंकने की व्यवस्था की गई है। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि मिंजर मेले का गीला कचरा इस बार तत्वानी में ठिकाने लगाया जाएगा। इसके लिए जगह भी चयनित की गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed