फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Welfare schemes will be explained in the camp

Chamba News: शिविर में बताई जाएंगी कल्याणकारी योजनाएं

Wed, 23 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Welfare schemes will be explained in the camp
चंबा। जिला श्रम कल्याण बोर्ड चंबा के विभिन्न विकास खंडों में भवन एवं सन्निर्माण कामगार अधिनियम-1996 के तहत जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत समस्त कामगारों और उनके परिजनों को बोर्ड की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे अवगत करवाना है। विकासखंड भरमौर में 25 अक्तूबर को 11:00 बजे, चौरासी मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत भरमौर, सचुंई, खणी, हड़सर, गरिमा और प्रंघाला के लिए जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। 26 अक्तूबर को ग्राम पंचायत हिमगिरी में ग्राम पंचायत पंजेई और खडजोता के लिए जागरूकता लगेगा। 29 अक्तूबर को विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत परछोड़, बनेट, तुरकड़ा, मलुन्डा और कूडणू के लिए ग्राम पंचायत कूडणू में शिविर लगेगा। 30 अक्तूबर को विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत डियूर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed