फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Weather suddenly deteriorated, 25 transformers stopped working, darkness in 330 villages

Chamba News: अचानक बिगड़ा मौसम, 25 ट्रांसफार्मर ठप, 330 गांवों में अंधेरा

Sat, 19 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Weather suddenly deteriorated, 25 transformers stopped working, darkness in 330 villages
चंबा। जिले में शनिवार अल सुबह भारी बारिश और अधड़ के कारण 65 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। वहीं, पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में बारिश और अधड़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात खराब हुए मौसम से बिजली के तारों में खराबी आ गई। सूचना मिलने के बाद सुबह के समय बिजली बोर्ड की टीमों ने रणनीति बनाई और ठब पड़े 65 ट्रांसफार्मरों में से 40 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया। अब सिर्फ 25 ट्रांसफार्मरों की बहाली का कार्य चल रहा है। मौसम साफ रहा तो रविवार दोपहर तक सभी ट्रांसफार्मरों को बहाल करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार अल सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान तेज बारिश और अंधड़ चला। इससे बिजली लाइनों में तकनीकी खराबी आने से जिलेभर में 65 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए। करीब 330 गांवों में अंधेरा पसर गया। गौरतलब है कि जिले में तीन दिन पहले भी देर रात अंधड़ चला था। इससे खासकर भटियात क्षेत्र में लोगों के घरों की छतें उड़ गई थीं।
विज्ञापन

कहां कितने ट्रांसफार्मर बंद
चंबा मंडल के तहत 11, भरमौर में एक और भटियात क्षेत्र के तहत 13 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद चल रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि इन ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहें। साथ ही अंधड़ आने पर घरों से बाहर न निकलें। व्यवस्था को बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed