फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cloud burst in Bhatiyat's Kathet, six cattle swept away in the water of the nala, the house narrowly saved

Cloud Burst Chamba: भटियात के कथेट में फटा बादल, छह मवेशी नाले के पानी में बहे, बाल-बाल बचा मकान

Mon, 29 Aug 2022 02:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 02:01 PM IST
सार

भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत कथेट में बादल फटने से कुट्टीधार से लूणी नाले में बाढ़ आ गई। इससे छह मवेशी बह गए, जबकि एक मकान बाल-बाल बचा।

विज्ञापन
Cloud burst in Bhatiyat's Kathet, six cattle swept away in the water of the nala, the house narrowly saved
भटियात क्षेत्र में बढ़ा नाले का जलस्तर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत कथेट में बादल फटने से कुट्टीधार से लूणी नाले में बाढ़ आ गई। इससे छह मवेशी बह गए, जबकि एक मकान बाल-बाल बचा। नाले का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी अनुसार रविवार शाम अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। इससे नाले का जलस्तर बढ़ गया। ग्राम पंचायत कथेट के उपप्रधान राज कुमार ने बताया कि तीन बैल और दो बकरियों की मौत हो गई है, जबकि एक मवेशी को बचा लिया गया है।

विज्ञापन


एक मकान के पास भी नाले का पानी गुजरा, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस बारे में प्रशासन को सूचित कर दिया है। गौरतलब है कि भटियात उपमंडल में भारी बारिश का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। गत सप्ताह हुई भारी बारिश से जहां सड़कों का नामोनिशान मिट गया था तो वहीं, लोगों के घरों को नुकसान हुआ था। लोग वर्तमान में सरकारी भवनों में समय गुजार रहे हैं। एसडीएम भटियात सुनील ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। कहा कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed