{"_id":"5eda70438ebc3e909d5b86b4","slug":"weather-chamba-news-sml3348393193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में बारिश, भरमौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में बारिश, भरमौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला चंबा में बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। पिछले पांच दिनों से बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं भरमौर और पांगी में दो इंच तक ताजा हिमपात हुआ। जबकि खज्यिजार व डलहौजी क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट होने के चलते ठंड बढ़ गई।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय में तापमान 22, डलहौजी में 14, भरमौर में 13, खज्जियार में 16, सलूणी में 17, चुवाड़ी में 21, तीसा में 17 डिग्री सेल्सियस रहा। गौरतलब है कि जिला में पिछले पांच दिनों से लगातार मौसम बिगड़ रहा है। रोजाना एक घंटा से लेकर तीन घंटे तक बारिश हो रही है। राहत की बात यह रही कि जहां निचले क्षेत्रों से गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं किसानों को मक्की की बिजाई करने के लिए खेतों में पर्याप्त नमीं भी मिल रही है। चंबा-पांगी वाया किलाड़ मार्ग बहाल होने की उम्मीद जून माह के दूसरे सप्ताह तक जा पहुंची है। पिछले करीब चार दिनों से साच पास में करीब आधा फीट बर्फबारी हो चुकी है। ऐसे में मार्ग को बहाल करने की रफ्तार धीमी पड़ गई है। विभागीय मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी हुई है। विभाग ने उम्मीद जाहिर की थी कि मई माह के अंत तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर रोजाना बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है।