{"_id":"5e7e165a8ebc3e72bd710e97","slug":"weather-chamba-news-sml3288175172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के ऊपरी चोटियों में दो से तीन इंच तक ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के ऊपरी चोटियों में दो से तीन इंच तक ताजा हिमपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना वायरस की दहशत के साथ अब बारिश और बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है। जिले की ऊपरी चोटियों में दो से तीन इंच ताजा बर्फबारी हुई है, वहीं निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का क्रम बदस्तूर जारी है। जिले की चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, काली छौ, पांगी के तहत पीर पंजाल की ऊपरी चोटियों में दो से चार इंच तक बर्फबारी हुई है। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार, जोत, जिला मुख्यालय चंबा, साहो, सिल्लाघ्राट, बनीखेत, नैनीखड्ड, चुवाड़ी, सिहुंता आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लोगों हरीश चंद, अशोक कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, योगराज, प्रताप चंद ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह से ही चोटियों में हल्का हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश के चलते दुकानों में वीरवार की अपेेेक्षा सामान खरीदने वालों की कम भीड़ रही।