{"_id":"5e74f0f38ebc3e7691042c1d","slug":"weather-chamba-news-sml3281892188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। कोरोना वायरस के खौफ के चलते जिले को सील कर दिया गया है। जिले के प्रवेेश द्वारों पर बाहरी राज्यों के वाहनों को रोका जा रहा है, वहीं लोगों का स्वास्थ्य भी जांचा जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को जिले में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा बार्डर के साथ लगती सीमाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। सीमाओं पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा-पठानकोट मार्ग पर जहां तुन्नुहट्टी के समीप वाहनों को रोका जा रहा है, वहीं लाहड़ूू चौके के समीप भी नाकाबंदी कर बाहरी राज्यों के वाहनों को रोका जा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वाहन चालकों को भी जागरूक किया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटरों द्वारा भी बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। एचआरटीसी बसों को भी बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
लाहडू और तुन्नूहट्टी में तैनात पुलिस जवानों द्वारा वाहनों को रोककर आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। कोई बाहरी व्यक्ति चंबा की सरहद पर पहुंच रहा है तो उसे वापस जाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीसी चंबा विवेक भाटिया का कहना है कि जिला के प्रवेश द्वारों पर वाहनों को रोका जा रहा है। बाहरी राज्यों के लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया है। इसके अलावा लोगों का बैरियरों पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।