फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water will be released from the dam for flushing Bagga Dam

Chamba News: बग्गा डैम फ्लशिंग के लिए बांध से छोड़ा जाएगा पानी

Mon, 21 Jul 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Jul 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
Water will be released from the dam for flushing Bagga Dam
22 से 23 जुलाई तक खुले रहेंगे डैम के गेट, रावी नदी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
विज्ञापन

लोगों से नदी किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील, सायरन बजाकर दी जाएगी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चमेरा-द्वितीय पावर स्टेशन की ओर से बग्गा स्थित जलाशय की फ्लशिंग 22 जुलाई से 23 जुलाई तक की जाएगी। इस दौरान डैम के गेट खोलकर धीरे-धीरे पानी छोड़ा जाएगा, जिससे रावी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। यह जानकारी महाप्रबंधक पावर स्टेशन चमेरा-द्वितीय की ओर से दी गई है।

महाप्रबंधक ने बताया कि यह फ्लशिंग प्रक्रिया जलाशय में जमी सिल्ट को हटाने के लिए की जा रही है। गेट खोलकर पानी तब तक छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो (स्वतंत्र प्रवाह) सुनिश्चित नहीं हो जाता। यह कार्य पूरी तरह मौसम और अतिरिक्त जल प्रवाह पर निर्भर रहेगा। जल छोड़ने से पहले आसपास के रिहायशी क्षेत्रों को सतर्क करने के लिए सायरन और हूटर बजाए जाएंगे। डैम के निचले क्षेत्र में बसे लोगों को पहले से चेतावनी देकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाएगी। प्रबंधन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे 22 और 23 जुलाई को रावी नदी के किनारे न जाएं, न ही किनारे पर कोई सामान या मवेशी छोड़ें। अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed