{"_id":"97a67998e544817a32a711c7a26b9178","slug":"water-problem-in-tisa-12-handpump-not-in-action-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जाकोठी से खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जाकोठी से खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने का काम शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल तीसा के अधिकतर हैंडपंप आउट ऑफ आर्डर होने का समाचार ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र के शनिवार के अंक में प्रकाशित होते ही आईपीएच विभाग हरकत में आया गया है। लोगों की समस्या के मद्देनजर विभाग ने झज्जाकोठी स्कूल के पास लगा हैंडपंप शनिवार को ठीक करवा दिया है, तो बाकी के खराब पड़े हैंडपंप को भी एक सप्ताह के भीतर ठीक करवाने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पर्याप्त जल उपलब्ध होने के बाद भी व्यवस्था के लिहाज से कई बार लोगों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में आईपीएच विभाग की ओर से विकल्प के तौर पर लगाए गए यह हैंडपंप ही लोगों की प्यास बुझाने के काम आते हैं लेकिन समय और प्रयोग किए जाने की मार से यह अकसर खराब होते रहते हैं। इन्हें कलपुर्जे बदल कर ठीक किया जा सकता है लेकिन इस संबंध में विभाग की उदासीनता लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है।
विज्ञापन
उधर प्रभावित लोगों ने आईपीएच के इस प्रयास का स्वगत किया है। आईपीएच विभाग तीसा के सहायक अभियंता भानू प्रताप सिंह ने बताया कि हैंडपंप को ठीक करवाने वाली मशीन पहुंच चुकी है। जल्द ही तीसा में लगे सभी हैंडपंप काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन