{"_id":"631e190219b39653d86346fb","slug":"water-power-department-forgot-to-leave-water-by-giving-drinking-water-connection-chamba-news-sml421368393","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन बिछा, कनेक्शन दे पानी छोडना भूला जलशक्ति विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन बिछा, कनेक्शन दे पानी छोडना भूला जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
गणून गांव में सूखे नल को दिखाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले की चकलू पंचायत के गांव गणून में जलशक्ति विभाग का नया कारनामा सामने आया है। छह माह पूर्व गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत विभाग की ओर से पेयजल लाइन बिछाकर कनेक्शन दे दिए गए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि विभाग पानी देना ही भूल गया है। इस कारण ग्रामीण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय कर्मचारियों को पेयजल आपूर्ति न होने बारे अवगत करवाया गया। इस पर विभागीय कर्मी मोटर खराब होने का तर्क देकर आगामी दो-तीन माह तक पेयजल की आपूर्ति बंद ही रहने का हवाला देते हैं। गांव में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण मीलों दूरस्थ स्थित प्राकृतिक जल स्रोत पर ही निर्भर हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान न किया गया तो विवश होकर ग्रामीण विधानसभा चुनावों का बहिष्कार कर देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी विभागीय अधिकारियों की रहेगी।
इनसेट
-गांव में पेयजल लाइन बिछने से लोगों को खशी थी कि अब उन्हें पानी के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा, लेकिन विभाग लाइन बिछाने और कनेक्शन देने के बाद पानी छोड़ना ही भूल गया है।
विज्ञापन
-मान सिंह, ग्रामीण
।पेयजल की आपूर्ति न होने से महिलाओं को रोजमर्रा के कार्य निपटाने में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कई बार विभाग को सूचित किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
-मालती देवी, ग्रामीण
-गांव को पेयजल की सप्लाई देना विभाग भूल गया है। इस कारण ग्रामीण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा कि जल्द समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने का मन बनाया है। -हेमराज, ग्रामीण
-कई बार पेयजल आपूर्ति को बहाल करवाने की मांग विभागीय कर्मचारियों से की गई तो वे मोटर खराब होने का तर्क देते है। इतना ही नहीं, कई बार तो वे दो-तीन माह तक पानी की आपूर्ति बहाल न होने की बात भी करते हैं।
-नीरज जरयाल, ग्रामीण
-समस्या ध्यान में लाई गई है। सोमवार को विभागीय अधिकारियों से इस बारे जवाब तलब किया जाएगा। कहा कि गांव में पेयजल लाइन बिछाने के बाद पेयजल की आपूर्ति हर हाल में सुचारु करवाई जाएगी।
-रंजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग