फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water level decreasing in natural sources with 44 schemes

Chamba News: पेयजल स्कीमों के साथ प्राकृतिक स्रोतों में घटा जलस्तर

Thu, 05 Dec 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water level decreasing in natural sources with 44 schemes
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बारिश न होने के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी की कमी शुरू हो गई है। दिन प्रतिदिन पेयजल स्रोतों में पानी की जलस्तर कम हो रहा है। वर्तमान में 20 से 30 प्रतिशत जलस्तर कम हो गया है। इसको लेकर भरमौर के लोग काफी चिंतित हैं। क्योंकि आगामी दिनों में उन्हें पीने के पानी की किल्लत का सामना भी करना पड़ सकता है। लोगों के साथ जल शक्ति विभाग भी सूखे को लेकर परेशान है। उपमंडल भरमौर में करीब 44 पानी की स्कीमें चल रही हैं।
विज्ञापन


जहां पर पानी की कमी देखने को मिल रही है। खासतौर पर लाहल, कुगति, सिरडी और बगडू में पानी की समस्या आ रही है। लाहल गांव के लिए भंडारण टैंक के माध्यम से पानी दिया जा रहा है। दिसंबर शुरू होने से पहले भरमौर की ऊपरी पहाड़ियां बर्फ से सफेद हो जातीं थीं। लेकिन, इस बार इन पहाड़ियों में बर्फ तो दूर की बात है कि बारिश भी नहीं हो रही है। इसकी वजह से पानी के स्रोतों में पानी का स्तर कम होता जा रहा है। बारिश और बर्फबारी न होने से फसलों के साथ आने वाले दिनों में पानी की समस्या भी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

कुगति, लाहल, सिरडी और वगडू को छोड़कर बाकि जगह पर पानी की दिक्कत नहीं आ रही है। लेकिन, जल्द बारिश और बर्फबारी न हुई तो जल स्रोतों में पानी की भारी कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक चंदेल, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed