{"_id":"581b284a4f1c1bc52b4365ba","slug":"water-in-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइप लीक होने से सड़कों पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइप लीक होने से सड़कों पर बह रहा पानी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 03 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू-पक्का टाला मार्ग पर सड़क के किनारे आईपीएच विभाग की पेयजल पाइप लीक हो गई है।
विज्ञापन
पाइप लीक होने के कारण सारा पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है। इस पाइप से करीब एक सप्ताह से ऐसे ही पानी बह रहा है। परंतु अभी तक इस पाइप को ठीक नहीं करवाया गया है। स्थानीय लोगों नरेश कुमार, शम्मी कुमार, अजय कुमार, ओम प्रकाश, चमन सिंह, कुलदीप सिंह, राज कुमार, संजय कुमार व बलदेव कुमार ने बताया कि बालू-पक्का टाला मार्ग पर आईपीएच की पाइप लीक होने के कारण पिछले एक सप्ताह से सड़क पर पानी व्यर्थ बह रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जगह-जगह पर लिखाया जाता है कि पानी अनमोल है इसे व्यर्थ न गवाएं। परंतु सड़कों पर बहते हुए व्यर्थ पानी को रोकने के लिए विभाग द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर बहते हुए व्यर्थ पानी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि आम लोगों को पेश आ रही पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ सके। उधर, अधिशाषी अभियंता पीके शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। अगर सड़क में व्यर्थ पानी बह रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन