फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water crisis in thenaikothi

थनेईकोठी पंचायत के तीन गांवों में पानी के लिए मचा हाहाकार

Sun, 30 Aug 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
water crisis in thenaikothi
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत थनेईकोठी के तीन गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले दस दिनों से इन तीन गांवों में पानी की किल्लत है। इस बारे में वे कई बार जल शक्ति विभाग को सूचित कर चुके हैं। मगर अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत के तहत सौंडा-प्रथम, सौंडा द्वितीय और पंडर गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोगों का कहना है कि उन्हें पानी की आपूर्ति सपरोट जल स्रोत से की जाती है। मगर अभी तक आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश कुमार, पुष्पा देवी, सुनील कुमार, आरती देवी, चरणदास, रोशन लाल, उमेश कुमार, राजदीन, सुरेंद्र सिंह, बिमला देवी, रेखा देवी अमित कुमार और सूरज सिंह का कहना है कि इन तीन गांवों की आबादी पांच सौ के करीब है।

इसके बावजूद यहां पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं होती है। उन्होंने बताया कि विभाग को सूचित करने के बावजूद कोई फीटर मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग चंबा से मांग की कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed