{"_id":"695e93c72cfbfc6ed705cf13","slug":"watchman-and-cook-found-dead-in-room-mans-body-found-in-drain-chamba-news-c-399-1-sml1046-413012-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौकीदार और कुक कमरे में मिले मृत, नाले में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौकीदार और कुक कमरे में मिले मृत, नाले में मिला व्यक्ति का शव
Wed, 07 Jan 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा/डलहौजी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाओं में चौकीदार और होटल का कुक कमरे में मृत मिले, जबकि एक व्यक्ति का नाले में शव मिला है। पहले मामले में सिल्लाघ्राट के रतड़ी क्षेत्र में सेब बगीचे की रखवाली करने वाले 65 वर्षीय भक्तो पुत्र धन्नी निवासी गांव डुबी का शव उसके कमरे में जले हुए बिस्तर पर मिला।
मंगलवार रात वह अपने कमरे में सोया था, लेकिन बुधवार दोपहर तक बाहर नहीं निकला। स्थानीय लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने से पहले नूरपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
प्रारंभिक जांच में आग से झुलसने को मौत का कारण माना जा रहा है। आशंका है कि ठंड से बचने के लिए जलाई गई आग बिस्तर तक फैल गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उधर, दूसरे मामले में पर्यटन नगरी डलहौजी में एक निजी होटल में कार्यरत 49 वर्षीय कुक चमन लाल पुत्र परस राम निवासी भडाला मंगलवार रात काम निपटाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया था। बुधवार सुबह कमरे से बाहर न निकलने पर कर्मचारियों ने उसे सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया से मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है।
वहीं, जिला मुख्यालय से सटे लड़ेला गांव में 48 वर्षीय फतेह मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद का शव नाले से बरामद हुआ। वह मंगलवार रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो जाएगी। तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।