{"_id":"6740ba477052f76d8901163d","slug":"was-forced-to-sow-wheat-now-crops-of-potatoes-peas-and-beans-are-stuck-chamba-news-c-88-1-cmb1002-137756-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मजबूर होकर कर दी गेहूं की बिजाई, अब आलु, मटर, फ्रासबीन की फसलें अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मजबूर होकर कर दी गेहूं की बिजाई, अब आलु, मटर, फ्रासबीन की फसलें अटकी
Fri, 22 Nov 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सलूणी में सूखे पड़े खेत। संवाद
सलूणी (चंबा)। जिले के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। इसका कारण बारिश न होना है। किसान गेहूं की फसल की सूखे जैसे हालात के बीच बिजाई करने के लिए मजबूर हुए। अब आलू, मटर और फ्रासबीन की बिजाई अटक गई है। विकास खंड सलूणी में किसान काफी परेशान है, क्योंकि यहां अधिकतर क्षेत्र बारिश पर निर्भर हैं। बिना खेतों में नमी के इन फसलों की बिजाई करना बेहद मुश्किल है।
किसानों का कहना है कि बाहरी मंडियों से इन सब्जियों की डिमांड पहले से ही आ रही है। लेकिन, बारिश न होने से वे बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं, कुछ लोग बारिश के लिए देवी-देवताओं की शरण में गए हैं और जल्द बारिश की मन्नत मांग रहे हैं।