फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wards of the city will be chalked out, concrete drains will be made

शहर के वार्ड होंगे चकाचक, बनेंगी पक्की नालियां

Mon, 14 Feb 2022 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Wards of the city will be chalked out, concrete drains will be made
चंबा। नगर परिषद चंबा के विभिन्न वार्ड अब चकाचक होंगे। वार्डों के रास्तों में बहने वाले गंदे पानी से भी लोगों को राहत मिलेगी। नगर परिषद की ओर से विभिन्न वार्डों में नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा बारिश के कारण लोगों के घरों के समीप गिरे डंगे भी लगाए जाएंगे और खस्ताहालत रास्तों की मरम्मत की जाएगी। इन तमाम कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ये सभी कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। इससे शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चौगान वार्ड के तहत पक्काटाला में रास्तों की मरम्मत करने के साथ ही नालियां और डंगे लगाए जाएंगे। हटनाला वार्ड में रास्तों की मरम्मत की जाएगी। कुरांह कूड़ा संयंत्र के पास करीब दो लाख से शौचालय का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद के तहत आने वाले विभिन्न वार्डों में पेवर टाइल्स बिछाई जाएंगी। इसके अलावा हरदासपुरा वार्ड में तीन जगह रिटेनिंग वॉल लगाई जाएंगी। साथ ही मुचियाड़ी मार्ग पर नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत वर्ष बरसात के मौसम में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, कुछ कार्य नगर परिषद ने करवा दिए हैं, लेकिन अन्य वार्डों में ये काम शुरू नहीं हुए हैं। इसके अलावा सर्दियों में भी विभिन्न वार्डो में बारिश के चलते भूस्खलन और रास्ते खस्ताहाल हो गए हैं। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि करीब बीस लाख की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में रास्ते चकाचक किए जाएंगे और नालियों का निर्माण किया जाएगा। कुछ स्थानों पर रिटेनिंग वॉल भी लगाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed